सिरमौर 25 सितंबर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्म
हिमाचल के पांवटा ब्लॉक के हरिपुर क्षेत्र में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने 75 आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की।

उन्होंने कांग्रेस सरकार पर आपदा पीड़ितों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि हरिपुर खोल के 16 परिवार एक माह से विस्थापित जीवन जी रहे हैं, पर सरकार ने न तो पुनर्वास की व्यवस्था की और न ही राहत राशि दी।

बिंदल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार से 6800 करोड़ की आपदा सहायता मिलने के बावजूद कांग्रेस सरकार ने जनता को राहत देने की जगह झूठ और फरेब की राजनीति की है।








