/26 अक्टूबर से 7 नवम्बर तक चंडीगढ़ एयरपोर्ट बंद

26 अक्टूबर से 7 नवम्बर तक चंडीगढ़ एयरपोर्ट बंद

चंडीगढ़, 27 सितंबर ,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा

यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर 26 अक्टूबर से 7 नवम्बर तक उड़ानों का संचालन पूरी तरह से बंद रहेगा। यह निर्णय रनवे की मरम्मत और उन्नयन कार्य के चलते लिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट का उपयोग भारतीय वायुसेना और वाणिज्यिक विमानन दोनों द्वारा किया जाता है। इसी कारण मरम्मत कार्य वायुसेना के समन्वय से किया जा रहा है।

इस अवधि में किसी भी प्रकार की वाणिज्यिक उड़ानें उपलब्ध नहीं होंगी।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय समय-सारणी की जाँच करें और वैकल्पिक हवाई अड्डों का उपयोग करें।

मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद उड़ानों का संचालन सामान्य रूप से शुरू हो जाएगा।

नोट: टिकट बुक करने से पहले संबंधित एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट या ट्रैवल एजेंट से जानकारी अवश्य प्राप्त करें।