/पद्मिनी एकादशी व्रत 27 मई को, पारण 28 मई सुबह 7:56 बजे से पहले

पद्मिनी एकादशी व्रत 27 मई को, पारण 28 मई सुबह 7:56 बजे से पहले

सोलन (अर्की), 26 मई,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/वर्मा

ज्येष्ठ माह में आने वाली पवित्र पद्मिनी एकादशी का व्रत कल 27 मई, बुधवार को रखा जाएगा।

यह जानकारी प्रसिद्ध ज्योतिष एवं धर्माचार्य तिलक राज शर्मा द्वारा साझा की गई है।

शास्त्री तिलक राज शर्मा ने बताया कि पद्मिनी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित अत्यंत पुण्यदायी व्रत माना जाता है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार इस व्रत के पालन से श्रद्धालुओं को विशेष आध्यात्मिक लाभ प्राप्त होता है तथा सुख-समृद्धि और कल्याण की प्राप्ति होती है।

उन्होंने बताया कि व्रत 28 मई, गुरुवार को प्रातः 7 बजकर 56 मिनट से पहले करना शुभ रहेगा। व्रतधारी निर्धारित समय के भीतर विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना कर पारण करें।

शास्त्री तिलक राज शर्मा ने सभी श्रद्धालुओं से एकादशी व्रत श्रद्धा, भक्ति और नियमपूर्वक करने का आग्रह करते हुए भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने की कामना की है।