शिमला, 1 अक्तूबर ,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने हिमाचल प्रदेश में “वोट चोर, गद्दी छोड़” राष्ट्रव्यापी हस्ताक्षर अभियान के लिए जिला स्तर पर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है।
AICC की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस अभियान का संयोजक उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को बनाया गया है, जबकि सह-संयोजक की जिम्मेदारी विधायक एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर को दी गई है।
नियुक्त जिला पर्यवेक्षक
- लाहौल-स्पीति – अनुराधा राणा, विधायक
- किन्नौर – जगत सिंह नेगी, मंत्री
- शिमला – हरीश जनारथा, विधायक
- सोलन – विनोद सुल्तानपुरी, विधायक
- ऊना – विवेक शर्मा, विधायक
- हमीरपुर – सुरेश कुमार, विधायक
- कांगड़ा – किशोरी लाल, विधायक
- चंबा – नीरज नायर, विधायक
- मंडी – चंद्रशेखर, विधायक
- कुल्लू – भवनेश्वर गौड़, विधायक
- बिलासपुर – राजेश धर्माणी, विधायक
- सिरमौर – अजय सोलंकी, विधायक
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
इस मौके पर हिमाचल प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती राजानी पाटिल ने कहा कि यह अभियान जनता को लोकतंत्र और पारदर्शिता के महत्व से जोड़ने के लिए चलाया जा रहा है।








