/पुलिस अधीक्षक बद्दी द्वारा पदचिन्ह अलंकरण समारोह का आयोजन।

पुलिस अधीक्षक बद्दी द्वारा पदचिन्ह अलंकरण समारोह का आयोजन।

बद्दी, 6 अक्तूबर,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा

पुलिस जिला बद्दी में आज पदोन्नति के अवसर पर पदचिन्ह अलंकरण समारोह (Pipping Ceremony) का आयोजन किया गया।

समारोह में पुलिस अधीक्षक बद्दी ने नव-पदोन्नत अधिकारियों को स्टार लगाकर उनके नए पद से अलंकृत किया और उत्कृष्ट कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर सहायक उप निरीक्षक शशि कुमार और मुकेश कुमार को उप निरीक्षक पद पर, जबकि मुख्य आरक्षी देश राज और गुरदास को सहायक उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया।

एस.पी. बद्दी ने कहा कि यह पदोन्नति उनके समर्पण, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है।

उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को इसी तरह मेहनत और ईमानदारी से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।