शिमला, 9 अक्तूबर,
हिमनयन न्यूज ब्यूरो/ वर्मा।
आज पूरे देश में करवा चौथ का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यह पर्व भारतीय संस्कृति में वैवाहिक प्रेम, निष्ठा और समर्पण का प्रतीक माना जाता है।
सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए सूर्योदय से चंद्रोदय तक निर्जल व्रत रखती हैं।

भारतीय नारी की इस अटूट आस्था, प्रेम और समर्पण को नमन करते हुए कहा गया कि “खुद सारे दिन भूखी रहकर अपने पति के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करने वाली भारतीय नारी को दिल से प्रणाम।”
शाम के समय चांद के दर्शन के साथ महिलाएं व्रत खोलती हैं और पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना करती हैं। सुहाग की साज-सज्जा में सजी महिलाएं एक-दूसरे को शुभकामनाएं देती हैं।
इस पावन अवसर पर नगर सहित आस-पास के क्षेत्रों में मंदिरों और घरों में पूजा-अर्चना के विशेष आयोजन किए गए।
हिमनयन न्यूज परिवार की ओर से सभी पाठकों को करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं।
Happy Karwa Chauth!









