नालागढ़, 10 अक्तूबर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ वर्मा।
हि० प्र० राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (हि० प्र० रा० वि० प० लि०) विद्युत उपमंडल नालागढ़ नंबर-1 की ओर से जानकारी दी गई है कि कल 11 अक्तूबर (शनिवार) को 66/33/11 के.वी. विद्युत उपकेंद्र नालागढ़ से संचालित 11 के.वी. नालागढ़ फीडर की आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के कारण सुबह 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

यह जानकारी देते हुए सहायक अभियंता ई. सी.आर. वर्मा ने बताया कि इस दौरान नालागढ़ फीडर से जुड़े मुख्य क्षेत्रों — सरकारी अस्पताल, मिनी सचिवालय, कोर्ट कॉम्प्लेक्स, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, एलआईसी कार्यालय, पुलिस थाना, बीएसएनएल कार्यालय, रोपर रोड, मेहता कॉलोनी, पंजाब नेशनल बैंक, सुरेंद्र पब्लिक स्कूल, रामलीला ग्राउंड, राजमहल, आईटीआई नालागढ़, वार्ड नंबर 1, 2, 3, 4, 5, 8, 9, आईपीएच कॉलोनी, यूको बैंक, हैरिसन होटल, आकाश अस्पताल, राधा स्वामी सत्संग भवन आदि की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।








