दिल्ली/शिमला 24 अक्तूबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा
पूर्व केंद्रीय मंत्री, हमीरपुर के सांसद एवं हिमाचल ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अनुराग सिंह ठाकुर के जन्मदिन पर उनके दिल्ली स्थित आवास पर सैकड़ों समर्थक, पार्टी पदाधिकारी, पत्रकार, जनप्रतिनिधि व शुभचिंतक शुभकामनाएं देने पहुंचे।

अनुराग ठाकुर के चाहने वालों ने केक काटकर, गीत गाकर और पारंपरिक हिमाचली तरीके से जन्मदिन धूमधाम से मनाया। हिमाचल प्रदेश से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे और अपने नेता के प्रति प्रेम व सम्मान व्यक्त किया।

जन्मदिन के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश की विभिन्न विधानसभाओं में रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, कंबल एवं फल वितरण कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिताएं तथा मंदिरों में पूजा-अर्चना के आयोजन किए गए।
कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने अनुराग ठाकुर के स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना करते हुए उनके नेतृत्व को जनसेवा की प्रेरणा बताया।








