आयुक्त डॉ. यूनुस ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
नालागढ़ (बद्दी ) 6 नवम्बर ,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा
राज्य कर एवं आबकारी विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक आज BBNDA कॉन्फ्रेंस हॉल, झरमाजरी (जिला सोलन) में आज सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त डॉ. यूनुस द्वारा की गई।
मिलीं जानकारी के मुताबिक बैठक में विभाग के उत्तर, दक्षिण और मध्य क्षेत्रों के कार्यों की समीक्षा की गई। तीनों क्षेत्रों के समाहर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों की प्रगति और चुनौतियों पर विस्तृत प्रस्तुति (PPT) दी।

बैठक के दौरान आयुक्त डॉ. यूनुस ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चालू वित्त वर्ष में लाइसेंस फीस की वसूली निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो लाइसेंसधारी समय पर फीस का भुगतान नहीं करेंगे, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आयुक्त ने अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर प्रवर्तन (Enforcement) गतिविधियों को और मजबूत बनाया जाए तथा अवैध शराब की जब्ती (Seizure) में वृद्धि की जाए।

इसके साथ ही, डॉ. यूनुस ने आबकारी एवं टोल के पुराने बकाया (Old Arrears) की वसूली के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राजस्व वृद्धि के साथ-साथ पारदर्शिता और अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया जाए।
यह जान कारी देते हुए उपायुक्त (आबकारी), राजस्व जिला बी.बी.एन., बद्दी ने बताया कि बैठक के अंत में आयुक्त ने अधिकारियों से जनहित को सर्वोपरि रखते हुए राज्य सरकार की नीतियों को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने का आह्वान किया।








