आरोपी केशव वर्मा पुत्र श्री शक्ति लाल गिरफ्तार
नालागढ़ 9 नवंबर,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो /वर्मा
औद्योगिक नगरी की पुलिस के एक्स सेल द्वारा गत दिवस थाना नालागढ़ के अंतर्गत सोवनमाजरा, पंजैहरा बाजार स्थित एक मिठाई की दुकान से 5.25 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) तथा नकद ₹4100/- बरामद किया गया।
आरोपी की पहचान केशव वर्मा पुत्र श्री शक्ति लाल निवासी गांव सोवनमाजरा, डाकघर पंजैहरा, तहसील नालागढ़, जिला सोलन हि.प्र. के रूप में हुई है।
आरोपी के विरुद्ध मादक द्रव्य एवं मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम (ND&PS Act) की धारा 21-61-85 के अंतर्गत थाना नालागढ़ में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
आगामी अन्वेषण कार्यवाही जारी है।










