सहज योग से मिली शांति व एकाग्रता
सोलन 20 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा
सोलन के रबौण में सहज योग के अंतर्गत आयोजित एक विशेष ध्यान सत्र के दौरान आज स्कूली बच्चों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे घर पर नियमित रूप से किस प्रकार ध्यान करते हैं और इससे उन्हें क्या लाभ मिला।

याद रहे कि सोलन के सहज योगा समन्वयक अपनी टीम सहित यहां बच्चों को सहज योगा द्वारा आत्मसाक्षात्कार का अनुभव करवाया जिस बारे बच्चों ने अपना अनुभव भी शेयर किया ।

इस अवसर पर बच्चों ने बताया कि ध्यान से उनका मन शांत रहता है, पढ़ाई में ध्यान लगाने में आसानी होती है और आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रशिक्षकों ने बताया कि बचपन से ही ध्यान की आदत विकसित करना मानसिक स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास के लिए अत्यंत लाभकारी है।
उन्होंने अभिभावकों से भी आग्रह किया कि वे बच्चों को प्रतिदिन कुछ समय ध्यान करने के लिए प्रोत्साहित करें, जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके।

आयोजक एवं सहयोगियों ने बताया कि रबौण और आसपास के क्षेत्रों में सहज योग से जुड़े ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक बच्चे और परिवार ध्यान अभ्यास से लाभान्वित हो सकें।








