/शिमला में तीन मामलों में एफआईआर दर्ज, जांच जारी

शिमला में तीन मामलों में एफआईआर दर्ज, जांच जारी

शिमला, 01 मई ,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

जिला शिमला में पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना सदर के तहत विजय राज छाबड़ा की शिकायत पर तीन व्यक्तियों के खिलाफ घर में घुसने का प्रयास, तोड़फोड़, गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है।

आरोपियों ने खिड़की के शीशे तोड़कर सीसीटीवी कैमरे भी क्षतिग्रस्त किए।

थाना ठियोग में बोलेरो (HP72-4345) के दुर्घटनाग्रस्त होने पर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज हुआ है, जिसमें दो लोग घायल हुए हैं।

वहीं, थाना झाकड़ी पुलिस ने एक दुकान से छह बॉक्स अंग्रेजी शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार सभी मामलों में जांच जारी है।