गला घोंटकर हत्या का शक,आरोपी सौरव गिरफ्तार
सोलन, 21 नवंबर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा
थाना सदर सोलन में FIR नंबर 0236/2025 दर्ज करते हुए पुलिस ने गांव गलोग में नेपाली मूल की महिला गंगा देवी की मौत को संदिग्ध माना है।
पुलिस को मौके पर मृतका के गले पर दबाव के निशान, शरीर पर चोटें और नाक-मुँह से खून मिला।
मृतका के पुत्र संजु कुमार ने बताया कि दिन में परिवार और परिचितों के साथ खाना-पीना हुआ था। शाम को जब वह अपनी माता के कमरे में गया, तो वह मृत अवस्था में मिली।
पुत्र ने शक जताया कि उसकी माता की गला घोंटकर हत्या की गई है और इसके लिए सौरव को जिम्मेदार बताया, जिससे एक दिन पहले भी बहस हुई थी।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध सौरव कुमार (31 वर्ष), निवासी दार्जिलिंग को हिरासत में लेकर पूछताछ की और साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार कर लिया।
घटनास्थल का निरीक्षण SFSL जुन्गा टीम द्वारा किया गया और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए।
आरोपी को 21 नवंबर 2025 को अदालत में पेश किया जाएगा।
मामले की जांच जारी है।








