/पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों और शिक्षकों को दी भावभीनी विदाई

पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों और शिक्षकों को दी भावभीनी विदाई

चंडीगढ़, 30 मई,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर), चंडीगढ़ में मई 2026 के दौरान सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों एवं कर्मचारियों के सम्मान में शनिवार को कैरन ब्लॉक के बोर्ड रूम में विदाई समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में पीजीआईएमईआर के निदेशक प्रो. विवेक लाल सहित संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों एवं संकाय सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर निदेशक प्रो. विवेक लाल ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं शिक्षकों की वर्षों की निष्ठापूर्ण सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि पीजीआईएमईआर की प्रतिष्ठा और उपलब्धियों के पीछे कर्मचारियों की समर्पित कार्यशैली और अथक परिश्रम का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

उन्होंने कहा कि संस्थान के विकास, रोगी सेवा, शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में इन कर्मचारियों की भूमिका सदैव याद रखी जाएगी। इस अवसर पर सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों एवं शिक्षकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वालों में साइटोलॉजी एवं गायनेकोलॉजिकल पैथोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. राधिका श्रीनिवासन, नेत्र रोग विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. एस.एस. पांडव, मेडिकल पैरासाइटोलॉजी विभाग के डॉ. प्रवीण त्रिपाठी, सहायक नर्सिंग अधीक्षक रेनू अल्फ्रेड एवं वीना, वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी मंजू दास, तकनीकी सहायक दिव्या, काका सिंह, जूनियर प्रशासनिक अधिकारी उजागर सिंह, डाटा एंट्री ऑपरेटर दविंदर चोपड़ा तथा अवतार सिंह सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

समारोह के अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की शुभकामनाएं दीं।