/सोलन में एक कमरे से 6.19 ग्राम चिट्टा बरामद, चार युवक गिरफ्तार

सोलन में एक कमरे से 6.19 ग्राम चिट्टा बरामद, चार युवक गिरफ्तार

सुबाथू रोड स्थित मकान में SIU टीम ने दी दबिश,NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज।

सोलन 24 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।

हिमाचल के जिला सोलन पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सुबाथू रोड स्थित एक मकान में दबिश देकर 6.19 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है।

पुलिस ने इस सिलसिले में मौके से चार युवकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 23 नवंबर 2026 को SIU टीम को गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर टीम ने सुबाथू रोड सोलन स्थित एक मकान के कमरे में दबिश दी। तलाशी के दौरान कमरे में रह रहे चार युवकों के कब्जे से 6.19 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करण (19) निवासी डूगा मोड़, सुबाथू रोड सोलन, अमन परिहार (25) निवासी जाबल जमरोट, सोलन, अंशुल गुरंग (27) निवासी लाडेरा, जिला चंबा तथा विशाल (21) निवासी उदय विहार कॉलोनी, सपरून सोलन के रूप में हुई है।

इस संबंध में पुलिस थाना सदर सोलन में FIR संख्या 255/2026, दिनांक 23 नवंबर 2026 को NDPS एक्ट की धारा 21 व 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने चारों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार मामले में आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। चारों आरोपियों को 24 नवंबर को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। साथ ही उनके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है। मामले में आगामी जांच जारी है।