/खेड़ा में चलती कार में लगी आग, चालक बाल-बाल बचा, इंजन को पहुंचा नुकसान

खेड़ा में चलती कार में लगी आग, चालक बाल-बाल बचा, इंजन को पहुंचा नुकसान

नालागढ़ 23 नवंबर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा।

नालागढ़ के खेड़ा में सोमवार शाम एक चलती कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि कार चालक रुपिंदर सिंह अत्तल इस घटना में बाल-बाल बच गए। हालांकि, आग लगने से कार के इंजन को नुकसान पहुंचा है।
मिली जानकारी के अनुसार, रुपिंदर सिंह अत्तल, प्रोपराइटर रोज वाटिका एंटरप्राइजेज, भूड़ बैरियर, सोमवार शाम करीब छह बजे अपने कार्यालय से घर लौट रहे थे। इसी दौरान खेड़ा में शिमला स्वीट्स के पास उनकी टाटा पंच कार (HP 93A-1699) में अचानक आग लग गई।


कार में आग लगते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और उन्होंने प्रयास कर आग पर काबू पा लिया। घटना में चालक सुरक्षित बच गए, जबकि कार के इंजन को नुकसान पहुंचा है।
बताया जा रहा है कि वर्ष 2023 मॉडल की यह टाटा पंच पिछले करीब तीन वर्षों से रुपिंदर सिंह अत्तल के पास है। फिलहाल कार में आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है।