शिमला 23 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा।
राजधानी शिमला के प्रसिद्ध संकट मोचन मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हितेन्द्र कंवर (31) निवासी बसंतपुर, तहसील सुन्नी, जिला शिमला के रूप में हुई है।
पुलिस ने उसे 23 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किया।
गौरतलब है कि 1 नवंबर 2026 को संकट मोचन मंदिर के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषणों और दानपात्रों में रखी नकदी चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में पुलिस थाना पश्चिम, शिमला में अभियोग संख्या 236/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4) और 305(D) में मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस ने जांच के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास के CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया। इसके आधार पर आरोपी की पहचान की गई। उसे मामले में धारा 120B BNS के तहत गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस आरोपी से चोरी की वारदात के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है। मामले की आगामी जांच जारी है।










