सोलन (नालागढ़ )30 मई,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा
ग्राम पंचायत घड़याच में प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में रीता देवी ने शानदार जीत दर्ज की है। जारी परिणामों के अनुसार रीता देवी को सर्वाधिक 470 मत प्राप्त हुए, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी रजनी देवी को 134 मत मिले।
चुनाव परिणाम के अनुसार नीलम शर्मा को 31, लता कुमारी को 86 तथा शीला देवी को 76 मत प्राप्त हुए। इसके अतिरिक्त NOTA के पक्ष में 4 मत पड़े, जबकि 10 मत रद्द घोषित किए गए।
मतगणना अभिलेख के अनुसार कुल 811 मत डाले गए, जिनमें 797 वैध मत, 10 अवैध मत तथा 4 मत NOTA के पक्ष में रहे। निर्वाचन अधिकारी द्वारा घोषित परिणाम में रीता देवी पत्नी श्री शिवचन्द्र, निवासी गांव घड़याच, तहसील नालागढ़ जिला सोलन को विधिवत निर्वाचित घोषित किया गया।
स्थानीय लोगों ने रीता देवी की जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और पंचायत के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई।







