बद्दी 8 दिसम्बर,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा
पुलिस जिला बद्दी की स्पेशल सेल X-Cell टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर चिट्टा तस्करी में संलिप्त दो युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जशनप्रीत सिंह निवासी अमृतसर (पंजाब) तथा सिमरन सिंह निवासी गुरदासपुर (पंजाब) के रूप में हुई है।
दोनों आरोपी मोटरसाइकिल HP12P-4164 पर सवार होकर क्षेत्र हररायपुर में चिट्टा/हेरोइन बेचने की गतिविधियों में शामिल थे। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल के टूल बॉक्स में रखे काले रंग के पोलिथीन लिफाफे से 22.35 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना मानपुरा में ND&PS Act के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्हें नियमानुसार गिरफ्तार कर आज माननीय अदालत में पेश किया जाएगा, जहां से पुलिस उनके रिमांड की मांग करेगी।
अन्वेषण के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि आरोपियों ने यह नशीला पदार्थ कहां से प्राप्त किया और इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की अगली जांच जारी है।










