नालागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
नालागढ 8 दिसंबर
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/वर्मा
पुलिस थाना नालागढ़ ने मादक द्रव्य के अवैध कारोबार में सक्रिय तीन शातिर तस्करों को PIT–NDPS Act के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सुनील राणा, गगनदीप और अवतार सिंह शामिल हैं, जो लंबे समय से नशा तस्करी की गतिविधियों में संलिप्त पाए जा रहे थे।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक
सुनील राणा (नालागढ़) के विरुद्ध अब तक 4 मामले दर्ज हैं, जिनमें 2 NDPS Act के अंतर्गत हैं।
गगनदीप (दत्तोवाल) के खिलाफ 10 मामले दर्ज हैं, जिनमें 6 NDPS Act के तहत हैं।
अवतार सिंह (रडियाली, नालागढ़) के खिलाफ 2 NDPS मामले दर्ज हैं और पूर्व में इससे अलग-अलग मात्रा में हेरोइन भी बरामद की जा चुकी है।
तीनों आरोपी लगातार नशे के अवैध कारोबार में सक्रिय थे और समाज में इसके प्रसार की आशंका को देखते हुए बद्दी पुलिस ने इनके विरुद्ध निवारक कार्रवाई की अनुशंसा की थी।
पुलिस मुख्यालय के माध्यम से मामला हिमाचल प्रदेश सरकार को भेजा गया, जहां से आदेश प्राप्त होने के बाद PIT–NDPS के तहत तीनों तस्करों की गिरफ्तारी अमल में लाई गई।
पुलिस ने बताया कि बद्दी पुलिस अब तक नशे के धंधे में शामिल 11 आरोपियों को PIT–NDPS Act के तहत गिरफ्तार कर चुकी है। भविष्य में भी नशे के अवैध कारोबार में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध ऐसी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।








