/जिला कांगड़ा के लुंज, मनाई और कूथर में सेल्फ-रियलाइजेशन कार्यक्रम आयोजित

जिला कांगड़ा के लुंज, मनाई और कूथर में सेल्फ-रियलाइजेशन कार्यक्रम आयोजित

कांगड़ा,10 दिसंबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

हिमाचल प्रदेश में जिला कांगड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लुंज (GSSS Lunj), राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मनाई (GSSS Manai) तथा गांव कूथर में गत दिवस मंगलवार को सेल्फ-रियलाइजेशन (आत्म-बोध) कार्यक्रम आयोजित किए गए।

यह जानकारी देते हुए सहज योग राज्य समन्वयक मन्हास ने बताया कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों और ग्रामीणों को आत्म-जागरण, मानसिक शांति एवं आंतरिक संतुलन के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को आत्म-बोध की सरल एवं उपयोगी तकनीकों से परिचित करवाया गया, जिनसे तनाव में कमी, भावनात्मक संतुलन और सकारात्मक सोच विकसित करने में सहायता मिलती है।

आयोजकों ने बताया कि सेल्फ-रियलाइजेशन व्यक्ति को अपनी आंतरिक ऊर्जा से जोड़कर जीवन में शांति और समरसता लाने में मदद करता है।

विद्यालयों के छात्रों तथा कूथर गांव के लोगों ने इस आध्यात्मिक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का समापन सामूहिक प्रार्थना, सकारात्मक कंपन (वाइब्रेशन्स) अनुभव और “जय श्री माताजी” के जयघोष के साथ हुआ।

आयोजकों ने बताया कि आने वाले दिनों में ऐसे और भी कार्यक्रम विभिन्न विद्यालयों और गांवों में आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग सेल्फ-रियलाइजेशन के लाभ प्राप्त कर सकें।