नालागढ़ 13 दिसम्बर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा
बद्दी पुलिस की विशेष टीम स्पेशल सेल-एक्स (Special Cell-X) ने गत दिवस नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रेड लाइट चौक, बद्दी के समीप एक पिकअप गाड़ी से 438 ग्राम चरस बरामद करने का दावा किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक आगे कार्रवाई करते पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
इस बात की पुष्टी करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गिरधारी लाल पुत्र श्री मादी राम, निवासी गांव कांडा, डाकघर बादी, तहसील औट, जिला मंडी (हि.प्र.) तथा भूपेन्द्र कुमार पुत्र श्री धोली राम, निवासी गांव निहलू, डाकघर कोट खमरदा, तहसील औट, जिला मंडी (हि.प्र.) के रूप में हुई है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी पिकअप गाड़ी संख्या HP65A-2514 में चरस रखकर उसे बेचने की फिराक में थे।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर उनके विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20, 29-61-85 के अंतर्गत पुलिस थाना बद्दी में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। मामले में आगामी अन्वेषण कार्यवाही जारी है।








