सोलन (अर्की)26 दिसम्बर,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा,
पुलिस थाना बागा की टीम थाना क्षेत्र के शालूघाट में नाकाबंदी के दौरान एक वाहन को जांच के लिए रोका गया। जांच के दौरान वाहन चालक अनिल कुमार पुत्र श्री अच्छर सिंह, निवासी गांव समतयाड़ी, डाकखाना मंगल, तहसील अर्की, जिला सोलन (हि.प्र.), उम्र 36 वर्ष, के कब्जे से 152 ग्राम से अधिक चरस बरामद की गई।

बरामदगी के आधार पर थाना बागा में मामला दर्ज कर वाहन को जब्त किया गया तथा आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को 27-12-2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

इस बात की पुष्टी करते हुए पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया कि आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। उसके विरुद्ध कुल 03 मामले दर्ज हैं। इनमें थाना बागा में मादक पदार्थ तस्करी का एक मामला शामिल है, जिसमें पूर्व में उसके कब्जे से 3 किलोग्राम से अधिक चूरापोस्त, 19.48 ग्राम अफीम एवं 53.60 ग्राम चरस बरामद की गई थी।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त आरोपी के विरुद्ध 02 मारपीट के मामले भी दर्ज हैं—एक थाना बागा में तथा एक जिला बिलासपुर के थाना बरमाना में।
मामले की जांच जारी है।








