नालागढ़ (रामशहर ) 2 फरवरी,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा
नालागढ़ उपमंडल की रामशहर कोऑपरेटिव सोसायटी में कर्मचारी के व्यक्तिगत कारणों से रिटायरमेंट लेने के बाद रिक्त हुए पद को जल्द भरने का निर्णय लिया गया है।

यह जानकारी सोसायटी के उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह ठाकुर ने बैठक के बाद हिम नयन न्यूज़ के प्रतिनिधि से बातचीत में दी।
उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान शीघ्र ऑडिट कराने का भी फैसला लिया गया।

उपाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में सोसायटी ,अध्यक्ष मुनीष शर्मा के नेतृत्व में लाभ में चल रही है।
आज हुए जनरल हाउस में बैठक में आय-व्यय का पूरा विवरण प्रस्तुत किया गया। जिसमें लगभग 70 सदस्यों ने भाग लेकर अपने विचार रखे।

उपाध्यक्ष ने कहा कि रामशहर कोऑपरेटिव सोसायटी अन्य कई सोसायटियों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन कर रही है और आर्थिक रूप से मजबूत स्थिति में है।










