/बद्दी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में फिजियोथेरेपी स्वास्थ्य शिविर आयोजित

बद्दी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में फिजियोथेरेपी स्वास्थ्य शिविर आयोजित

पुलिस जवानों की जांच कर दिया गया उपचार व स्वास्थ्य संबंधी परामर्श

बद्दी, 4 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा

पुलिस अधीक्षक कार्यालय बद्दी में आज पुलिस जवानों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए फिजियोथेरेपी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विशेषज्ञ फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा जवानों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान ने कहा कि पुलिस जवान दिन-रात कठिन परिस्थितियों में अपनी सेवाएं देते हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है। उन्होंने बताया कि जवानों की शारीरिक फिटनेस और मानसिक सुदृढ़ता बनाए रखने के उद्देश्य से इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जा रहे हैं और भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रहेंगे।

शिविर के दौरान कमर दर्द, गर्दन दर्द, जोड़ों के दर्द सहित विभिन्न शारीरिक समस्याओं से जूझ रहे जवानों की जांच की गई। साथ ही उन्हें फिजियोथेरेपी तकनीकों, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए गए।

पुलिस विभाग की यह पहल जवानों के स्वास्थ्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। शिविर में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और इस पहल की सराहना की।