/चिट्टा तस्करी मामले में बड़ा खुलासा, एक और आरोपी गिरफ्तार

चिट्टा तस्करी मामले में बड़ा खुलासा, एक और आरोपी गिरफ्तार

शिमला, 15 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा

FIR No. 30/2026 (दिनांक 06.04.2026) के तहत चिट्टा तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पहले एक महिला आरोपी से 40 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी।


जांच के दौरान मोबाइल डेटा, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), व्हाट्सएप चैट और बैंक लेन-देन की जांच में ड्रग नेटवर्क का खुलासा हुआ।


इस मामले में सह-अभियुक्त नीरज (24), निवासी पांवटा साहिब, जिला सिरमौर को 13 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी ड्रग्स खरीद के लिए पैसे ट्रांसफर करने और नेटवर्क के अन्य सदस्यों के साथ समन्वय में सक्रिय था।


पुलिस के अनुसार, नीरज के खिलाफ पहले भी ND&PS Act के तहत मामला दर्ज है, जो न्यायालय में विचाराधीन है। आरोपी को अदालत में पेश कर 16 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।


मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।