चंडीगढ़ 15 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/वर्मा
PGIMER Chandigarh के एनाटॉमी विभाग को समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण पेश करते हुए एक 84 वर्षीय बुजुर्ग का देहदान प्राप्त हुआ है।
जानकारी के अनुसार, कृष्ण दत्त कालिया (84 वर्ष), निवासी जयपुरिया सनराइज ग्रीन्स, वीआईपी रोड, जीरकपुर (पंजाब) का 13 अप्रैल 2026 को निधन हो गया था। उनके निधन के बाद उनकी पत्नी निर्मल कालिया एवं परिवार के अन्य सदस्यों ने उनका देहदान PGIMER को समर्पित किया।
संस्थान के एनाटॉमी विभाग ने इस नेक कार्य के लिए परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया है और इसे समाज के लिए एक प्रेरणादायक कदम बताया है।
PGIMER प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे भी “देहदान-महादान” की भावना को अपनाकर मानवता की सेवा में योगदान दें।










