/चिट्टा तस्करी मामले में बैंक अधिकारी समेत 6 आरोपी गिरफ्तार।

चिट्टा तस्करी मामले में बैंक अधिकारी समेत 6 आरोपी गिरफ्तार।

शिमला 17 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

शिमला जिले के थाना जुब्बल में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले (अभियोग संख्या 7/2026) में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।

16 अप्रैल 2026 को तरुण ठाकुर (33 वर्ष), निवासी चोगटाली, जिला सिरमौर को धारा 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत पकड़ा गया। आरोपी एसबीआई रोहड़ू में लोन मैनेजर/फील्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत है।

जांच में खुलासा हुआ है कि वह मुख्य सप्लायर लुकास उर्फ लकी (अमृतसर) से जुड़ा था और दोनों के बीच ऑनलाइन लेनदेन के सबूत मिले हैं।


इससे पहले इस मामले में एक महिला समेत 5 अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अब तक कुल 6 आरोपी पकड़े जा चुके हैं।

पुलिस के अनुसार, यह एक संगठित अंतरराज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क था, जिसे तोड़ दिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और जांच जारी है।