/सेवानिवृत्त प्रोफेसर सतविंदर सिंह आम आदमी पार्टी से जुड़े।

सेवानिवृत्त प्रोफेसर सतविंदर सिंह आम आदमी पार्टी से जुड़े।

समाज सेवा का लिया संकल्प

नालागढ़ 18 अप्रैल

हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा

हिमाचल सरकारी सेवा से निवृत्त एसोसिएट प्रोफेसर सतविंदर सिंह ने आम आदमी पार्टी (AAP) से एक कार्यकर्ता के रूप में जुड़ने की घोषणा की है।

यह जानकारी साझा करते हिम नयन न्यूज़ को बताया कि उन्होंने यह निर्णय समाज और आम जनता की सेवा के उद्देश्य से लिया है।

सतविंदर सिंह ने अपने संदेश में कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय तक कार्य करते हुए उन्होंने आम लोगों की समस्याओं को नजदीक से समझा है।

उन्होंने महंगाई, बेरोज़गारी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी चुनौतियों को प्रमुख मुद्दे बताते हुए कहा कि आम आदमी की आवाज़ अक्सर अनसुनी रह जाती है।

सतविंदर सिंह ने स्पष्ट किया कि वे किसी पद या चुनाव की अपेक्षा से नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक और कार्यकर्ता के रूप में पार्टी से जुड़े हैं। उनका संकल्प राजनीति को सेवा और जिम्मेदारी का माध्यम बनाना, पारदर्शिता बनाए रखना और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाना है।

उन्होंने सभी से आह्वान किया कि मिलकर एक जागरूक, जिम्मेदार और जनहितकारी समाज के निर्माण में योगदान दें।