पंजाब का युवक गिरफ्तार
शिमला, 19 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा
हिमाचल की राजधानी शिमला के थाना पश्चिम शिमला में एनडी&पीएस अधिनियम की धारा 21 के तहत अभियोग संख्या 68/26 दर्ज किया गया है।
यह मामला विशेष सेल शिमला के पुलिस दल द्वारा प्राप्त रुक्का के आधार पर पंजीकृत हुआ।

पुलिस टीम टूटी बाइफरकेशन, एनएच-05 पर गश्त व यातायात जांच कर रही थी, तभी एक विश्वसनीय सूचना मिली कि एक युवक एचआरटीसी बस में अपने बैग में हेरोइन (चिट्टा) लेकर यात्रा कर रहा है।
सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बस को रोका और संदिग्ध व्यक्ति की पहचान राजदीप सिंह (30 वर्ष), निवासी जिला अमृतसर, पंजाब के रूप में की।
स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से काले टेप में लिपटा पदार्थ बरामद हुआ, जिसकी जांच में वह हेरोइन (चिट्टा) निकला।
बरामद नशे का कुल वजन करीब 26 ग्राम पाया गया।
पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया है और उसे आज माननीय अदालत में पेश किया जाएगा। मामले की आगे की जांच जारी है।
जिला शिमला में नशे के खिलाफ अभियान के तहत वर्ष 2026 में अब तक 101 मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें 215 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। इनमें से 177 आरोपी सीधे मामलों में और 38 आरोपी बैकवर्ड/फॉरवर्ड लिंकज के आधार पर पकड़े गए हैं।









