/बद्दी में चालानों के बावजूद नहीं सुधर रहे चालक।

बद्दी में चालानों के बावजूद नहीं सुधर रहे चालक।

नियमों की अवेलहना के चलते आज भी 354 वाहनों के चालान

नालागढ़ (बद्दी)20 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा

बद्दी में यातायात नियमों की लगातार अनदेखी चिंता का विषय बनी हुई है। पुलिस द्वारा रोजाना सख्त कार्रवाई के बावजूद वाहन चालकों में सुधार देखने को नहीं मिल रहा है।

बद्दी पुलिस ने सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत आज 354 वाहनों के चालान किए। यह कार्रवाई खतरनाक और लापरवाही से वाहन चलाने, बिना नंबर प्लेट चलने तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के तहत की गई।


पुलिस का कहना है कि नियमों के प्रति जागरूकता के बावजूद चालक लापरवाही बरत रहे हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। प्रशासन ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने की अपील की है।