शिमला, 20 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा
हिमाचल के जिला पुलिस शिमला द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कुल 5 मामलों में FIR दर्ज की गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोटखाई में 300 बोतल और ननखरी में 72 बोतल देशी शराब बरामद की है।
इसके अलावा ढली क्षेत्र में कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है।

झाकड़ी में जमीन में घुसपैठ कर सेब के फूलों को नुकसान पहुंचाने और धमकी देने का मामला दर्ज हुआ है। वहीं ठियोग में रास्ता रोककर मारपीट और धमकी देने की घटना भी सामने आई है।
पुलिस के अनुसार सभी मामलों में जांच जारी है और संबंधित थानों द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।










