/नालागढ़ नगर परिषद पोलिंग बूथों का निरीक्षण।

नालागढ़ नगर परिषद पोलिंग बूथों का निरीक्षण।

व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश।

नालागढ़, 23 अप्रैल ,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा

नगर परिषद नालागढ़ चुनावों को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

रिटर्निंगऑफिसर-कम-उपमंडलाधिकारी (ना.) नरेंद्र अहलूवालिया ने वार्ड नंबर 1 से 9 तक प्रस्तावित मतदान केंद्रों (पोलिंग बूथों) का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पेयजल, शौचालय, बिजली, रैंप, बैठने की व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया गया।

अधिकांश मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं, जबकि कुछ स्थानों पर कमियां मिलने पर संबंधित विभागों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए।

नरेंद्र अहलूवालिया ने अधिकारियों को चुनाव आयोग के मानकों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने को कहा, ताकि मतदान के दौरान मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस मौके पर हुस्न चंद (तहसीलदार नालागढ़), अजय गर्ग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।