/बद्दी के दिल्ली बाजार में आग, कई दुकानें जलकर राख।

बद्दी के दिल्ली बाजार में आग, कई दुकानें जलकर राख।

बीबीएन 2 मई,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

औद्योगिक नगरी बद्दी के व्यस्त दिल्ली बाजार में बबलू मेडिकल स्टोर के समीप आज अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई।

आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।


सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, आग की चपेट में आने से कई दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया।

घटना के समय बाजार में मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई।

फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है तथा आग लगने के कारणों की जांच जारी है।