नालागढ़ 17 मई,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा
नगर परिषद नालागढ़ चुनाव 2026 के तहत शनिवार को शांतिपूर्ण मतदान जारी रहा। चुनाव प्रक्रिया सुबह 7 बजे शुरू हुई, जबकि मॉक पोल सुबह 6:30 बजे आयोजित किया गया। दोपहर 1 बजे तक नगर परिषद के 9 वार्डों में कुल 81.11 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
रिपोर्ट के अनुसार कुल 6962 मतदाताओं में से 5647 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इनमें 2800 पुरुष और 2847 महिला मतदाता शामिल रहे।

वार्ड नंबर 3 हरिजन वाला में सबसे अधिक 85.30 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि वार्ड नंबर 6 बजाजन वाला में सबसे कम 75.50 प्रतिशत मतदान हुआ।
वार्ड नंबर 2 फाटक वाला में 88.55 प्रतिशत, वार्ड नंबर 4 मेलन साहिब वाला में 84.46 प्रतिशत तथा वार्ड नंबर 1 हॉस्पिटल वाला में 81.53 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया। कई वार्डों में महिला मतदाताओं की भागीदारी पुरुषों से अधिक रही।

चुनाव आयोग के अनुसार मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी रही और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
राज्यभर के 51 शहरी निकायों में आज मतदान हो रहा है, जिसमें नगर परिषद, नगर पंचायत और नगर निगम शामिल हैं।






