/सरयांज पंचायत चुनाव: प्रधान पद पर महिला उम्मीदवारों में सीधी टक्कर।

सरयांज पंचायत चुनाव: प्रधान पद पर महिला उम्मीदवारों में सीधी टक्कर।

उपप्रधान पद के लिए युवाओं ने संभाला मोर्चा

सोलन (अर्की) 19 मई,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा ।

हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह चरम पर है।

सोलन जिले के अर्की विकास खंड की दूरदराज पंचायत सरयांज में भी चुनावी माहौल पूरी तरह गर्माया हुआ है।

पंचायत में इस बार प्रधान पद महिला वर्ग के लिए आरक्षित होने के कारण दो महिला उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है, जबकि उपप्रधान पद के लिए युवा उम्मीदवारों ने जोरदार दावेदारी पेश की है।

पंचायत के विभिन्न गांवों से युवा प्रत्याशी मैदान में उतरकर मतदाताओं तक अपनी पहुंच बना रहे हैं और विकास के मुद्दों को लेकर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।

उपप्रधान पद के लिए पंबर गांव से कृष्ण कुमार ठाकुर, सरयांज से गौरव कुमार (गग्गू), बुईला गांव से राजेश ठाकुर तथा पट्टा गांव से प्रेमलाल (घोला) चुनावी मैदान में डटे हुए हैं।

वहीं प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ रही युवा महिला उम्मीदवार भी पूरे दमखम के साथ प्रचार अभियान में जुटी हुई हैं।

गांव-गांव जाकर मतदाताओं से समर्थन मांगने के साथ-साथ पंचायत के विकास, बुनियादी सुविधाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठा रही हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार पंचायत में इस बार युवाओं की सक्रिय भागीदारी ने चुनावी मुकाबले को और रोचक बना दिया है।

मतदाता भी उम्मीदवारों के वादों और विकास की योजनाओं को ध्यान से सुन रहे हैं, जिससे सरयांज पंचायत का चुनाव क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

पंचायत चुनाव को लेकर युवाओं और महिलाओं में दिखाई दे रहा उत्साह लोकतंत्र की मजबूती का संकेत माना जा रहा है।

आने वाले दिनों में चुनाव प्रचार और अधिक तेज होने की संभावना है, जिससे चुनावी सरगर्मियां और बढ़ेंगी।