सोलन (कुनिहार), 19 मई
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा।
सोलन जिले के कुनिहार ब्लॉक में पंचायत चुनाव को लेकर प्रचार अभियान पूरे जोर-शोर से चल रहा है।
आगामी 26 मई को होने वाले पंचायत चुनाव के मद्देनजर सरयांज पंचायत के प्रधान पद की उम्मीदवार हेमलता ठाकुर ने मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ विभिन्न गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया।

हेमलता ठाकुर ने धारठ ठेडू और मुकनाटा क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की तथा अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।

इस दौरान उन्होंने पंचायत के विकास, जनहित कार्यों और स्थानीय समस्याओं के समाधान को अपनी प्राथमिकता बताते हुए ग्रामीणों का समर्थन मांगा।

जनसंपर्क अभियान में उनके साथ कमल कांत ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, सोहन लाल ठाकुर, बलदेव राज, परमानंद, चंपा देवी, कमला देवी, आशा देवी, निशा देवी, चिंता देवी तथा दीक्षा सहित कई समर्थक मौजूद रहे।

सभी ने ग्रामीणों से हेमलता ठाकुर को विजयी बनाने की अपील की।
ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी गतिविधियां लगातार तेज होती जा रही हैं और प्रत्याशी मतदाताओं तक पहुंचकर अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हुए हैं।
पंचायत चुनाव को लेकर मतदाताओं में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।





