58 लोगों की हुई जांच।
नालागढ़, 29 मई,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा
आयुष विभाग के आयुष्मान आरोग्य मंदिर पल्ली द्वारा शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्र शेरावली में स्वस्थ जीवन शैली एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम के साथ निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुंजी लाल ने किया।
इस अवसर पर आयोजित चिकित्सा शिविर में 58 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। डॉ. कुंजी लाल ने बताया कि क्षेत्र के लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित आहार लेने तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उन्होंने उपस्थित लोगों को खान-पान में सुधार, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों तथा रोगों की रोकथाम के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
शिविर के दौरान लोगों का मधुमेह (शुगर), हीमोग्लोबिन (एचबी) एवं रक्तचाप (बीपी) परीक्षण किया गया तथा जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।

स्वास्थ्य परीक्षण के साथ लोगों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान किया गया।

इस अवसर पर प्रतिभागियों को सर्वांगासन, धनुरासन, मकरासन, वज्रासन, अनुलोम-विलोम एवं शीर्षासन का अभ्यास भी करवाया।

इस अवसर पर श्रीमती दर्शना देवी (आयुर्वेद फार्मा अधिकारी), आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती जसबिंदर कौर, मनजीत कौर, हरजीत कौर, दीपा सिंह, जसवीर, सुचा सिंह, जगतार कौर एवं अजैब सिंह नायर सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना तथा लोगों को स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।








