/धार्मिक स्थल के अनादर मामले में बद्दी पुलिस की सख्त कार्रवाई, जांच तेज।

धार्मिक स्थल के अनादर मामले में बद्दी पुलिस की सख्त कार्रवाई, जांच तेज।

बद्दी, 10 जून,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

बीबीएन में धार्मिक स्थल के अनादर से जुड़े एक मामले में बद्दी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ा दिया है।

पुलिस के अनुसार, 8 जून 2026 को पुलिस थाना मानपुरा के अंतर्गत बनबीरपुर के मनसा माता धार्मिक स्थल के अनादर संबंधी शिकायत प्राप्त हुई थी।

शिकायत मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 298 के तहत मामला दर्ज कर लिया।

इस बात की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज गति से की जा रही है तथा सभी पहलुओं की गहन पड़ताल की जा रही है।

उन्होंने स्पष्ट किया है कि मामले में संलिप्त पाए जाने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

बद्दी पुलिस ने लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा जांच पूरी होने तक आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। जांच जारी है।