सोलन, 10 जून,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा।
जिला रोजगार अधिकारी जगदीश कुमार ने बताया कि मैसर्ज़ SIS लिमिटेड आर.टी.ए. हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड एवं सिक्योरिटी सुपरवाइजर के कुल 80 पदों पर भर्ती के लिए 15 एवं 16 जून, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए अभ्यर्थी का 10वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। साथ ही निर्धारित शारीरिक मानदंडों के अनुसार ऊंचाई 168 सेंटीमीटर, वजन 56 से 95 किलोग्राम तथा आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
जिला रोजगार अधिकारी के अनुसार 15 जून, 2026 को प्रातः 10:30 बजे मॉडल कैरियर सेंटर, Solan (जटोली स्थित जिला रोजगार कार्यालय) में तथा
16 जून, 2026 को प्रातः 10:30 बजे उप रोजगार कार्यालय, Arki में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी विभागीय ई.ई.एम.आई.एस. पोर्टल पर Candidate Login के माध्यम से पंजीकरण एवं आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पूर्व रोजगार कार्यालय में पंजीकरण अनिवार्य होगा।
अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के समय अपने सभी शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्रों की मूल प्रतियां एवं दस्तावेज साथ लाने होंगे।
उन्होंने स्पष्ट किया कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी दूरभाष नंबर 01792-227242 अथवा मोबाइल नंबर 78328-91722 और 98053-60764 पर संपर्क कर सकते हैं।









