/अभाविप पंजाब प्रांत का वार्षिक अभ्यास वर्ग 18 से 21 जून तक।

अभाविप पंजाब प्रांत का वार्षिक अभ्यास वर्ग 18 से 21 जून तक।

पीयू से 30 पदाधिकारी होंगे शामिल

चंडीगढ़, 17 जून
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) पंजाब प्रांत का वार्षिक अभ्यास वर्ग 18 से 21 जून तक साधु आश्रम सर्वहितकारी सीनियर सेकेंडरी विद्या मंदिर, संगरूर (पटियाला) में आयोजित किया जाएगा।

इस चार दिवसीय अभ्यास वर्ग में प्रदेशभर से अभाविप के कार्यकर्ता भाग लेंगे।

पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ एबीवीपी के संयुक्त सचिव स्वस्तिक गौतम ने बताया कि पंजाब यूनिवर्सिटी से करीब 30 प्रतिनिधि अभ्यास वर्ग में शामिल होंगे। इनमें 26 छात्र, 3 छात्राएं तथा 1 प्राध्यापक शामिल हैं।

प्रतिनिधिमंडल में प्रदेशाध्यक्ष डॉ. प्रशांत गौतम, सचिव जसकरण, जिला संगठन सचिव परविंदर नेगी, यूनिट अध्यक्ष आशीष कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी लावण्या, मोक्ष गर्ग, प्रिया शर्मा तथा अनुराग भंडारी सहित अन्य कार्यकर्ता भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, वैचारिक स्पष्टता तथा भविष्य की कार्ययोजनाओं पर विशेष चर्चा की जाएगी। विभिन्न सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं नेतृत्व विकास से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

साथ ही अभ्यास वर्ग के दौरान महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा भी की जाएगी।