/राष्ट्रीय श्री आदि गुरु पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन 24 से 26 जुलाई तक रतलाम में

राष्ट्रीय श्री आदि गुरु पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन 24 से 26 जुलाई तक रतलाम में

रतलाम (मध्य प्रदेश), 17 जून
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा।

सहजयोग परिवार द्वारा राष्ट्रीय श्री आदि गुरु पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन 24 से 26 जुलाई 2026 तक मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित श्री निर्मल धाम मंदिर में किया जाएगा।

महोत्सव में देशभर से सहजयोग साधकों के भाग लेने की संभावना है।

तीन दिवसीय इस आध्यात्मिक आयोजन के दौरान ध्यान, हवन, संगीत संध्या, सामूहिक साधना तथा श्री आदि गुरु पूजा जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम का शुभारंभ 24 जुलाई को पंजीकरण एवं श्री माताजी के चरणों में पुष्प अर्पण के साथ होगा। उसी दिन सायंकाल हवन तथा संगीत संध्या का आयोजन भी किया जाएगा।

25 जुलाई को प्रातः ध्यान सत्र, नाश्ते के उपरांत ध्यानमय सत्र तथा सामूहिक साधना का आयोजन होगा। वहीं 26 जुलाई को श्री माताजी की पालकी यात्रा के बाद श्री आदि गुरु पूजा संपन्न होगी तथा महाप्रसाद वितरण के साथ महोत्सव का समापन किया जाएगा।

आयोजन समिति के अनुसार प्रतिभागियों के लिए आवास, स्थानीय परिवहन, होटल तथा यात्रा संबंधी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। महोत्सव के सफल आयोजन हेतु विभिन्न पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

आयोजकों ने देशभर के सहजयोगियों से इस आध्यात्मिक महोत्सव में भाग लेकर सामूहिक चेतना, ध्यान एवं गुरु-तत्व के महत्व को आत्मसात करने का आह्वान किया है।