/शिमला पुलिस ने चिट्टा तस्करी के दो मुख्य सप्लायर दबोचे

शिमला पुलिस ने चिट्टा तस्करी के दो मुख्य सप्लायर दबोचे

शिमला 19 जून,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा

शिमला पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अलग-अलग मामलों में चिट्टा (हेरोइन) के दो मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार किया है।

ठियोग थाना में दर्ज मामले में 9.150 ग्राम चिट्टा बरामदगी के बाद जांच के दौरान पंजाब के खरड़ निवासी हिमांशु कनौजिया उर्फ हर्ष को गिरफ्तार किया गया।

वहीं जुब्बल थाना में 20.09 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले की जांच में हरियाणा के फतेहाबाद निवासी मनजीत सिंह को मुख्य सप्लायर के रूप में गिरफ्तार किया गया।

शिमला पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक 2.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की जा चुकी है, जो वर्ष 2025 की तुलना में ढाई गुना अधिक है।

पुलिस ने इस वर्ष बैकवर्ड लिंकेज जांच के माध्यम से 51 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 40 अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्कों का भंडाफोड़ किया है।

पुलिस का कहना है कि कार्रवाई केवल पेडलरों तक सीमित नहीं है, बल्कि नशे की सप्लाई चेन और संगठित तस्करी नेटवर्कों को भी निशाना बनाया जा रहा है।