शिमला 28 जुलाई,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा
शिमला पुलिस के विशेष अभियान के तहत रोहड़ू पुलिस की पी.ओ. सेल ने पांच मामलों में उद्घोषित अपराधी राजपाल (57), निवासी थली, तहसील चिड़गांव को रोहड़ू बाजार से गिरफ्तार किया।
आरोपी को परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 व 142 के तहत दर्ज पांच मामलों में ए.सी.जे.एम. कोर्ट नं. 1, रोहड़ू ने उद्घोषित अपराधी घोषित किया था।
पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।







