/घुणी असलू में श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन ।

घुणी असलू में श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन ।

सोलन (अर्की) 29 जुलाई,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

सोलन जिला के घुणी असलू स्थित बाबा गंगा गिरि संन्यास आश्रम में 20 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक आयोजित श्री शिव महापुराण कथा श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में जारी है।

कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक रखा गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक इस धार्मिक आयोजन में कथा व्यास आचार्य श्री तिलक राज शर्मा भगवान शिव की महिमा, शिव-पार्वती विवाह सहित शिव महापुराण के विभिन्न प्रसंगों का भक्तों को श्रवण करा रहे हैं।

आयोजन परम पूज्य नागा बाबा 108 श्री महेश भारती जी महाराज एवं समस्त श्रद्धालुओं के सहयोग से किया जा रहा है।

आयोजकों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे कथा में शामिल होकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करें और धर्म लाभ अर्जित करें।

सावन माह में भगवान शिव की आराधना और शिव महापुराण कथा का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है।