/शिमला पुलिस ने 1.120 किलोग्राम हाई ग्रेड हेरोइन के साथ अंतरराज्यीय तस्कर दबोचा।

शिमला पुलिस ने 1.120 किलोग्राम हाई ग्रेड हेरोइन के साथ अंतरराज्यीय तस्कर दबोचा।

कीमत करीब ₹6 करोड़

शिमला 5अगस्त,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शोघी के पास हरियाणा के अंबाला निवासी 22 वर्षीय विजय कुमार को 1.120 किलोग्राम हाई ग्रेड हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है।

बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 6 करोड़ रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार यह वर्ष 2026 में हिमाचल प्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी हेरोइन बरामदगी है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी हरियाणा से यह खेप शिमला में सप्लाई करने लाया था। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर अंतरराज्यीय नेटवर्क की कड़ियों की जांच की जा रही है।

शिमला पुलिस ने बताया कि वर्ष 2026 में उसकी रणनीति बड़े सप्लायरों तक पहुंचने, बैकवर्ड लिंकेज, तकनीकी एवं वित्तीय जांच और पूरे ड्रग नेटवर्क को ध्वस्त करने पर केंद्रित रही है।

इसी अभियान के तहत अब तक 4 किलोग्राम से अधिक हेरोइन, 14 किलोग्राम अफीम, 15 किलोग्राम चरस, 5 किलोग्राम से अधिक पोस्त, 11.6 ग्राम एलएसडी, लगभग 60 ग्राम मेथामफेटामाइन तथा 10 लाख से अधिक अवैध भांग के पौधे बरामद या नष्ट किए जा चुके हैं।