गुवाहाटी, 7 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा ।
राष्ट्रीय श्रीकृष्ण पूजा के अवसर पर एच.एच. श्री माताजी निर्मला देवी सहज योग ट्रस्ट द्वारा 5 सितंबर 2026 को गुवाहाटी (असम) में बाल शक्ति सेमिनार 2026 का आयोजन किया जाएगा।
यह सेमिनार सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक तुलशी ग्रैंड, गराल, धरापुर, गुवाहाटी में आयोजित होगा।
आयोजकों के अनुसार, सेमिनार का उद्देश्य 6 से 15 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को सहज संस्कृति एवं आध्यात्मिक मूल्यों से परिचित कराना है, ताकि उनमें एकाग्रता, संतुलन, आत्मविश्वास, करुणा और जिम्मेदारी जैसे गुणों का विकास हो सके।
श्री माताजी के संदेश “आज के बालशक्ति ही कल के युवाशक्ति हैं” से प्रेरित यह कार्यक्रम बच्चों के लिए एक सशक्त आध्यात्मिक आधार तैयार करने की दिशा में आयोजित किया जा रहा है।
सेमिनार में ध्यान, भजन, सहज योग के प्रोटोकॉल, नमक-पानी और बंधन का महत्व, विष्णुमाया तत्त्व पर चर्चा, रक्षाबंधन उत्सव, दही-हांडी कार्यक्रम तथा बच्चों के लिए अन्य प्रेरक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
आयोजकों ने सभी बालशक्तियों एवं उनके अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया है। साथ ही प्रतिभागियों से शालीन भारतीय परिधान पहनकर आने तथा नोटबुक, पेन, पेंसिल और अन्य स्टेशनरी सामग्री साथ लाने का अनुरोध किया गया है।










