/प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ हिमाचल के संगठन और जनमुद्दों पर मंथन।

प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ हिमाचल के संगठन और जनमुद्दों पर मंथन।

प्रियंका गांधी वाड्रा को हिमाचल आने का दिया निमंत्रण

नई दिल्ली 7 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश से जुड़े संगठनात्मक और जनहित के मुद्दों पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में प्रदेश में कांग्रेस संगठन की गतिविधियों की समीक्षा के साथ-साथ राज्य के प्रमुख सामाजिक, राजनीतिक और विकास संबंधी विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक के दौरान हिमाचल प्रदेश में पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। साथ ही प्रदेश के वर्तमान जन-मुद्दों, विकास कार्यों और स्थानीय प्रशासन से जुड़े विषयों से भी महासचिव को अवगत कराया गया।

बैठक में प्रियंका गांधी वाड्रा को निकट भविष्य में देवभूमि हिमाचल प्रदेश के दौरे पर आने का औपचारिक निमंत्रण भी दिया गया, ताकि वे पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद कर सकें और सार्वजनिक कार्यक्रमों को संबोधित करें।

बैठक को हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।