/बरोटीवाला चिट्टा तस्करी मामला: तीनों आरोपी 4 दिन के पुलिस रिमांड पर, जांच तेज

बरोटीवाला चिट्टा तस्करी मामला: तीनों आरोपी 4 दिन के पुलिस रिमांड पर, जांच तेज

बद्दी, 7 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा।

बरोटीवाला थाना में दर्ज चिट्टा तस्करी मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को शुक्रवार को माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, कसौली की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, रिमांड के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ कर चिट्टे के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क तथा इस मामले से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाई जाएगी।

उधर, मामले में मृतक विक्रम ठाकुर उर्फ विक्की का शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बद्दी में पोस्टमार्टम कराया गया।

सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आगामी पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।