/लालबाग पुष्प प्रदर्शनी में सहज योग स्टॉल पर उमड़ रहे आत्मसाक्षात्कार के इच्छुक साधक

लालबाग पुष्प प्रदर्शनी में सहज योग स्टॉल पर उमड़ रहे आत्मसाक्षात्कार के इच्छुक साधक

बेंगलुरु, 7 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा।

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु स्थित लालबाग में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी के दौरान सहज योग के प्रचार-प्रसार हेतु लगाए गए स्टॉल पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। हल्की बूंदाबांदी के बावजूद आज शुक्रवार को भी सहज योग के प्रति उत्सुक दर्जनों लोगों ने आत्मसाक्षात्कार का अनुभव किया।

जानकारी के अनुसार, श्री माता जी निर्मला देवी द्वारा स्थापित सहज योग के माध्यम से सभी लोगों को बिना किसी जाति, धर्म, लिंग या सामाजिक भेदभाव के निःशुल्क आत्मसाक्षात्कार का अनुभव कराया जाता है।

सहज योगियों का कहना है कि श्री माता जी निर्मला देवी अपने साकार रूप में लालबाग पधारी थीं, जिससे यह स्थल उनके अनुयायियों के लिए विशेष आध्यात्मिक महत्व रखता है।

पुष्प प्रदर्शनी के दौरान स्टॉल पर कन्नड़, अंग्रेज़ी सहित अन्य भाषाओं में भी लोगों को सहज योग का परिचय एवं आत्मसाक्षात्कार का अनुभव कराया जा रहा है।

आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम पुष्प प्रदर्शनी की समाप्ति तक प्रतिदिन जारी रहेगा। सहज योगियों ने आमजन से अपील की है कि वे सहज योग के माध्यम से निःशुल्क आत्मसाक्षात्कार का अनुभव प्राप्त करें। इसके लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता और न ही किसी प्रकार का बंधन या सदस्यता आवश्यक है।